गिद्धौर : सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाने हाथ थामे खड़े हुए लोग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 21 जनवरी 2018

गिद्धौर : सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाने हाथ थामे खड़े हुए लोग

Gidhaur.com (विशेष) : रविवार, 21 जनवरी को बिहार के लोग एक बार फिर इतिहास को दुहराने सड़कों पर उतरे। मौका था बाल विवाह व दहेज़ जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आहूत मानव श्रृंखला बनाने का।
बिहार भर में तकरीबन 13668 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाने दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच सरकारी-गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चे, शिक्षक, अभिभावक, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता राज्यभर के आम आदमी एक दूसरे का हाथ थामे सड़कों पर खड़े हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत पटना के पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गुब्बारा उड़ाकर किया गया। इस मौके पर उनके साथ एनडीए के घटक दलों के नेतागण भी मौजूद रहे।
गत वर्ष शराबबंदी के समर्थन में नीतीश कुमार के आह्वान पर 4 करोड़ से अधिक लोग विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला बनाने एकत्रित हुए थे। जिसे लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी स्थान मिला था।
बाल विवाह एवं दहेज़ जैसी कुरीतियों के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर इतिहास रचने में जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड के लोगों ने भी अपना योगदान दिया। गिद्धौर के लोग मानव श्रृंखला बनाने के लिए उत्सुक दिखे एवं टोलियों में जगह-जगह मानव श्रृंखला बनाने इकठ्ठा हुए।
पुर्व निर्धारित समय से घंटों पूर्व से ही गिद्धौर के एनएच 333 पर मानव श्रृंखला के लिए कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। विद्यालय के बच्चे कतार में मार्च करते हुए मुख्य सड़क तक पहुंचे जिसके बाद मानव श्रृंखला के रूप में एकजुट होकर खड़े हुए। इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों में दहेज़ प्रथा एवं बाल विवाह के विरोध में स्लोगन लिखी तख्तियां ले रखे थे। साथ ही इन कुप्रथाओं के खिलाफ नारे भी लगा रहे थे।
मानव श्रृंखला में अपेक्षित रूप से महिलाओं की संख्या ज्यादा दिखी। गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्थित विद्यालयों के बच्चों ने वहां के प्राचार्य व शिक्षकों के दिशा-निर्देश में मानव श्रृंखला में हिस्सा लिया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मचारी, पतसंडा पंचायत के कर्मी, जीविका दीदीयाँ, मकतब के बच्चे, उच्च विद्यालय के बच्चे, भाजपा-जदयू के कार्यकर्तागण, दुकानदार बंधू, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर मानव श्रृंखला बनाने में हिस्सा लिया।
सुशान्त साईं सुन्दरम
गिद्धौर      |        21/01/2018, रविवार


Post Top Ad -