ब्रेकिंग न्यूज

6/recent/ticker-posts

जमुई : जिला विधिज्ञ संघ ने जस्टिस अनिल कुमार उपाध्याय के निधन पर जताया शोक

जमुई (Jamui), 1 मार्च : जिला विधिज्ञ संघ ने पटना हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार उपाध्याय के निधन पर शोक जताया है। अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव ने कहा कि जस्टिस उपाध्याय कानून के महान ज्ञाता थे। उनके असामयिक निधन से न्याय जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने जीवात्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

महासचिव विपिन कुमार सिन्हा ने जस्टिस अनिल कुमार उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि उनकीं हर मोर्चे पर उनकी कमी खलेगी। वे सुयोग्य न्यायविद के साथ कुशल इंसान थे।

विद्वान अधिवक्ता मंतोष कुमार सिन्हा , प्रदीप सिंह , विभा कुमारी , डॉ. नंदकिशोर प्रसाद यादव आदि ने भी जस्टिस उपाध्याय के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है।

सर्वविदित है कि बुधवार की सुबह चेन्नई के एक निजी अस्पताल में श्री उपाध्याय ने अंतिम सांस ली। वहां उनका गुर्दे से संबंधित मुद्दों और अन्य बीमारियों का इलाज चल रहा था। जस्टिस उपाध्याय को मई 2017 में हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था और वह दिसंबर 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले थे।
श्री उपाध्याय का जन्म 04 दिसंबर 1962 को हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय विद्याधर उपाध्याय पटना हाईकोर्ट में अनुभाग अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। उन्हें एलएलबी , एलएलएम और पीएचडी की डिग्री हासिल थी। उन्होंने 22 अगस्त 1988 से 2010 तक वाणिज्य महाविद्यालय और मगध विश्वविद्यालय में कानून विषय पढ़ाया।

वे 1989 से 1996 तक और 2004 से 2006 तक पटना लॉ कॉलेज में पार्ट-टाइम लेक्चरर के रूप में कार्यरत रहे और 2007 से मई 2017 तक चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में विजिटिंग फैकल्टी के रूप में भी सेवा दी। श्री उपाध्याय दिसंबर 2010 से मई 2017 तक पटना हाईकोर्ट पटना में सरकारी वकील के रूप में भी काम किया। इसके अलावे भी उन्होंने कई सरकारी पदों को सुशोभित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ