स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी थे देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद : शशिशेखर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 1 March 2023

स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी थे देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद : शशिशेखर


अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 1 मार्च : अलीगंज प्रखंड स्थित युवा शक्ति कार्यालय मे देश (Country) के प्रथम राष्ट्रपति (First President) डा राजेन्द्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) की पुण्य तिथि युवा नेता महेश सिंह राणा की अध्यक्षता मे मनाई गई। सबसे पहले लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि देश की आजादी के लिए डा राजेन्द्र प्रसाद अहम योगदान रहा। वे देश के प्रथम राष्ट्रपति बनकर देश को विकास की लकीरे खीचने मे काफी सहयोग रहा। आज उनका किया गया कार्य देशवासियों को फायदा मिल रहा है।

युवा  नायक सह कांग्रेस (Congress) नेता महेश सिंह राणा ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद को प्रेम से लोग राजेन्द्र बाबु कहकर पुकारा करते थे। लोजपा रामविलास (LJP R) के जिला उपाध्यक्ष बखोरी पासवान ने कहा कि वे एक विद्वान, आदर्श शिक्षक, सफल वकील, प्रभावशाली लेखक, गांधीवादी समर्थक और देश प्रेमी व्यक्ति थे।
किसान श्री धर्मेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि उन्होने राष्ट्रपति रहते हुए अपना जीवन बेहद सादे तरीके से जिया समाजसेवी पूर्व विधायक प्रत्याशी धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरूजी ने कहा कि देश के विकास मे योजनाओ की बड़ी लकीरे दिया है। जिसका फायदा देश भर के लोगो को मिल रही है। उनके कार्यो से हम लोगो को सीख लेने की जरूरत है।

मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर आजाद, सुनील शर्मा, रविशंकर सिंह, बखोरी पासवान, धर्मेन्द्र कुमार, अर्जुन सिंह, शिक्षक अशोक कुमार, डा चंद्रदेव कुमार, मसुदन महतो, नकट राम के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad