अलीगंज : लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला, लिया सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 21 जनवरी 2018

अलीगंज : लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला, लिया सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प

Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : सरकार का ऐतिहासिक निर्णय मानव श्रृंखला बनाकर लोगों ने सामाजिक कुरीतियो को दुर करने के लिए रविवार को दोपहर मानव श्रृखला बनाकर लोगों ने दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन का संकल्प हाथ से हाथ जोड़कर अलीगंज प्रखंड में 17 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर सामाजिक कुरीतियो को दुर का ऐतिहासिक फैसला का पुरजोर समर्थन किया। समाजसेवी सह युवा नेता मो. नजम इकबाल ने बताया कि सुबे की सरकार ने जिस तरह नशा मुक्ति का अभियान छेड़ा और उसको सभी लोगों ने सराहा उसका फायदा व सामाजिक बदलाव अब लोगों को दिखाई पड़ने लगा है। उसी प्रकार लोगों ने सामाजिक कुरीतियो दहेज प्रथा एवं बाल विवाह भी लोगों को परेशान कर रखा है। आज मानव श्रृंखला बनाकर लोगों ने ऐतिहासिक संकल्प के साथ सामाजिक कुरीती दहेज प्रथा एवं बाल विवाह को समाज से दुर करने का घर से बाहर निकलकर  बडी संख्या में पुरुष महिलाओं एवं बच्चों ने मानव श्रृंखला में शामिल होकर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। खासकर छाञ छाञाओ में काफी उत्साह दिखने को मिल रहा था।बीडीओ मो जफर इमाम मानव श्रृंखला में सहयोग करने वाले तमाम अधिकारियों व कर्मचारियो व  विभिन्न विधालय के शिक्षको, छात्र-छात्राओ व ग्रामीणों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाज में फैले कुरीतियो दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के उन्मूलन से ही समाज की स्थिति में सुधार हो सकता है।

चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज, जमुई      |      21/01/2018, रविवार

Post Top Ad -