Breaking News

6/recent/ticker-posts

सेवा : 30 फ़ीट गहरे गड्ढे में गिरी गाय को 5 दिन के बाद सुरक्षित निकाला गया

सेवा (गिद्धौर) | शुभम कुमार】:-

गिद्धौऱ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सेवा पंचायत स्थित रजन बाँधपर 30 फ़ीट गहरे गड्ढे में फंसे गाय को सुरक्षित निकाला गया।


बताया जाता है कि गाय पिछले कुछ दिनों से गायब थी। किसी काम से बहियार की ओर जा रहे एक युवक उधर से गुजर रहा था तब उसकी नजर गड्ढे में पड़े गाय पर जा टिकी। देखा तो गाय बेसुध पड़ी थी। फिर गाय के स्वामी को इसकी सूचना दी गयी और ग्रामीणों के सहयोग से 30 मिनट के काफी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
गड्ढे से निकालने के क्रम में मौके पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

#इनपुट :- सुमित कुमार (फ़ोटो जर्नलिस्ट)