लालू यादव हैं सामाजिक न्याय के मसीहा : रोहित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 16 मई 2019

लालू यादव हैं सामाजिक न्याय के मसीहा : रोहित


पटना | अनूप नारायण :
पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी मीसा भारती के चुनाव प्रचार की कमान संभाल चुके भोजपुरी फिल्म स्टार रोहित राज यादव इन दिनों आकर्षण के केंद्र बिंदु में रोहित राज यादव दर्जनभर अभिनेत्रियों के साथ राजद प्रत्याशी मीसा भारती के लिए पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के  विक्रम पालीगंज मसौढ़ी फुलवारीशरीफ नौबतपुर दानापुर इलाके में जनसंपर्क अभियान चला रहे है. रोहित कहते हैं कि लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय के मसीहा हैं उन्होंने दलितों पिछड़ों के लिए  हक की लड़ाई लड़ी है.भोजपुरी भाषा के उत्थान को लेकर भी उन्होंने बहुत काम किया है.मीसा भारती उनकी पुत्री हैं आम आदमी और उनके बीच कोई दूरी नहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए वे राजद उम्मीदवार का प्रचार कर रहे हैं.

जानिए कौन है रोहित राज यादव
अगर इंसान ठान ले कि उसे जीवन में कामयाबी हासिल करनी है तो वह एक न एक दिन उसे पा ही लेता है। यह साबित किया है सरल स्वभाव के कर्मठ अभिनेता रोहित राज यादव ने। रोहित का पटना से मुंबई तक का सफर काफी संघर्ष पूर्ण रहा है। जीवन में कड़े संघर्षो के बाद आज वो तीन भोजपुरी फिल्मों के नायक के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। रोहित राज यादव बिहार के पटना के गीडा प्रखंड के गाँव बेला के मूल निवासी हैं। बचपन से ही वे भोजपुरी फिल्मों का शौकीन रहे हैं। उनका एक्टर बनने का सपना साकार हो गया है। उन्होंने वर्ष 2011 में मुम्बई आकर काफी दिनों तक जमकर संघर्ष किया। आशा-निराशा के बीच लड़ते हुए अंततः बिना गॉड फादर के ही कदम बढ़ाते रहे लेकिन हिम्मत नहीं हारी। उनके परिवार और भाई बी।एन यादव तथा मित्र सूर्यकांत निराला का उत्साहवर्धन स्वरूप बड़ा ही योगदान रहा है।

वर्ष 2013 में बतौर मेन लीड रोहित ने पहली भोजपुरी फ़िल्म ‘धूम मचइला राजाजी’ से रुपहले परदे पर धमाकेदार पदार्पण किया। जिसके निर्देशक चुनमुन पण्डित थे। सिनेतारिका गुंजन पन्त उनकी नायिका थीं, साथ में छोटू छलिया, राखी त्रिपाठी इत्यादि थे। उनकी बतौर हीरो दूसरी भोजपुरी फिल्म 2018 में ‘ये इश्क बड़ा बेदर्दी है’ रिलीज हुई, इसके लिए उन्होंने और भी बेहतर करने के उद्देश्य से गैप लिया था। इस फ़िल्म के निर्देशक राम यादव थे और नायिका के रूप में रानी चटर्जी और पुनः गुंजन पंत भी शामिल थीं। उनकी आने वाली तीसरी फिल्म ‘प्यार होता है दीवाना सनम’ एक लव स्टोरी,एक्शन और फैमिली ड्रामा फ़िल्म है, जिसमें फिर उनकी नायिका गुंजन पंत ही हैं। रोहित राज कहते हैं कि बड़ी मुश्किलों से मैंने यह जगह बनाई है और एक बेहतर मुकाम भी बनाने की चाहत है। हमें किसी से कोई कम्पटीशन नहीं है। यहाँ सब अपने-अपने मेहनत और भाग्य का खाते हैं। अंत में दर्शकों से एक यही गुजारिश है कि अपना प्यार हम पर सदैव बनाये रखिएगा।

Post Top Ad -