Breaking News

6/recent/ticker-posts

गुगुलडीह : रुद्र महायज्ञ का आयोजन 5 मई से, तैयारी में जुटे ग्रामीण

बरहट (जमुई) | रूदल पंडित】:-

बरहट प्रखंड अंतर्गत गुगुलडीह गांव के हाई स्कूल समीप स्थित शिव मंदिर में श्री श्री 108 रूद्र महायज्ञ एवं  संगीतमय राम कथा  का आयोजन होगा।  इस भव्य आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के मन में भक्ति की ज्योत जलना शुरू हो गया है। इस महायज्ञ को सफल बनाने में ग्रामीण तन  मन धन से जुटे हुए हैं। 

इस विषय में सुखलेवा गाँव निवासी  गुडड्न  यादव बताते हैं कि महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों में ख़ास उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने स्वेक्षा से सहयोग राशि एकत्रित कर इस आयोजन में अपनी भूमिका निभाई है। इसके अलावे ग्रामीण अपने शारीरिक सहयोग से भी इस अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि यह अनुष्ठान 05/05/2019 से 13/05/2019 तक  लगातार जारी रहेगा।
इसके एक दिन पूर्व 04/05/2019 को कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। तथा संपनोपरन्त समिति द्वारा 14/05/2019 को संध्या 7 बजे से भंडारा का भी प्रबंध रखा गया है। इस अनुष्ठान में अयोध्या से आये स्वामी अवधेशनंद  जी  महाराज यज्ञकर्ता तथा प्रवचन कर्ता की भूमिका में होंगे।