Breaking News

6/recent/ticker-posts

तिरंगी छटा से सुशोभित हुआ गिद्धौर, मनाया गया 70वां गणतंत्र दिवस

गिद्धौर (अभिषेक कुमार झा) :-
आसमान में छाये कोहरे और हल्की बूंदा बूंदी के बीच गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र भर में 70वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
प्रखंड मुख्यालय, थाना परिसर, विभिन्न बैंक, निजी व गैर निजी संस्थान, पावर ग्रीड, सामुदायिक अस्पताल, डाकघर, सार्वजनिक पुस्तकालय आदि जगहों पर तिरंगा  शान से लहराया। 


गणतंत्र दिवस पर प्रखंड के कुछ निजी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर देशभक्ति का संदेश दिया गया। वहीं कस्तूरबा गांधी, महात्मा गांधी विद्यालय ने रैली निकालकर पूरे प्रखंड में गणतंत्रता की खुशबू बिखेर दी। गिद्धौर सेन्ट्रल स्कूल में डाॅल्फिन डांस ऐकैडमी द्वारा तैयार किये गये नृतक ने विद्यालय परिसर को देशभक्ति की भावनाओं में भीगाया। वहीं इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर गिद्धौर बाजार में जलेबी की खूब बिक्री रही।
विदित हो कड़कड़ाती ठंड और गिद्धौर पर बिछी कोहरे के चादर भी  देश के सबसे बड़े पर्व गणतंत्र दिवस का उत्साह कम नहीं कर सका।