Breaking News

6/recent/ticker-posts

सिमुलतला : बूथ कमीटी की बैठक में शामिल हुईं पूर्व सांसद पुतुल सिंह

[सिमुलतला  | गणेश कुमार सिंह]

मंगलवार को पूर्व सांसद बांका सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुतुल सिंह सिमुलतला थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय सिमुलतला में बूथ कमिटी की बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री के नीतियों सबका साथ सबका विकास मंत्र का उल्लेख करते हुए सफल कार्यों का वर्णन किया।
उन्होंने मोदी सरकार के विभिन्न योजनाओं जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, के साथ साथ मेक इन इंडिया, स्वक्ष भारत जैसे जनकल्याण कदम के बारे में बताई। स्थानीय कार्यकर्ता द्वारा जनसमस्या को दर्शाया गया  जैसे इंटरसिटी ट्रैन ठहराव, बिजली सबस्टेशन, पन्ना गावं में ट्रांसफॉर्मर की कमी,अस्पताल में डॉक्टर तथा सुबिधा की कमी आदि से रु ब रु हुई, जिसपर उचित कार्यवाही करने का आश्वाशन दी।साथ ही साथ उन्होंने भाजपा को और मजबुत बनाने के लिए स्थानीय कार्यकर्ता से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया।

मौके पर वैभव कुमार प्रजापति भाजपा मंडल माह मंत्री, शिवकुमार यादव मंडल अध्यक्ष,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत, माधुरी सिंह मंडल उपाध्यक्ष,अजय साह किसान मोर्चा अध्यक्ष, उत्तम सिंह सक्रिय कार्यकर्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ