Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : गांधी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने निकाली सद्भावना मार्च

[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह ]

सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर अलीगंज प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को अलीगंज बाजार में पार्टी कार्यालय से पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए सद्भावना मार्च निकाला। युवा कांग्रेस के राजेश पासवान ने कहा कि गांधी जी सत्य अहिंसा के साथ देश को आजादी दिलाने का काम किये। वे हमलोगों के लिए जो कार्य किये हैं। वो हम सभी के लिए अनुकरणीय है। युवा कांग्रेस के सिकंदरा विधानसभा अध्यक्ष विक्रमादित्य ने बताया कि बापू जी ने देश के लिए कई ऐसे कार्य किए हैं जिसका हमलोगों फायदा मिल रहा है। हम युवाओं को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।
   मौके पर कई लोगों ने बापू के किये कार्यो को बखान किया। मौके पर श्याम सुंदर सिंह, मो. हैदर, भगवान यादव, उमेश यादव सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ