Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : कृषि मंत्री को कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला पहनाकर किया स्वागत

[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]

सूबे के कृषि मंत्री डाॅ. प्रेम कुमार को एनडीए कार्यकर्ताओ ने नवादा -सिकंदरा मुख्य मार्ग अलीगंज बाजार में भाजपा के मंडल अधय्क्ष नंदकिशोर सिंह के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओ ने मंत्री को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पत्रकारों के द्वारा अलीगंज में कम बारिश होने के कारण प्रखंड क्षेत्र में धान की रोपनी नही होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इसकी रिपोर्ट सरकार तक पहुंच गयी है। जमुई जिले के कुछ ऐसे प्रखंड के गांव चिंहित किये गये हैं,जहां क्षेत्र सुखी पड़ी है। सरकार उसके लिए सोच विचार कर रही है। वैसे क्षेत्र के किसानों को सरकार की ओर से सहायता दिलाया जाएगा। मंत्री इसी रास्ते जमुई जा रहे थे। मौके पर लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान,कृष्ण कुमार चंद्रवंशी,अरूण कुमार,अशोक कुमार,दशरथ राम के अलावे बड़ी संख्या कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ