मोदी पर कांग्रेस का तंज - क्या ईंधन की कीमतों ने मेट्रो में सफर करने पर मजबूर कर दिया? - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 21 सितंबर 2018

मोदी पर कांग्रेस का तंज - क्या ईंधन की कीमतों ने मेट्रो में सफर करने पर मजबूर कर दिया?

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली मेट्रो में सफर करने को लेकर कर्नाटक कांग्रेस ने तंज कसा है। कर्नाटक कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि ''दिल्ली में उच्च ईंधन की कीमतों ने नरेन्द्र मोदी जी को दिल्ली मेट्रो का उपयोग करने के लिए मजबूर कर दिया है? या यह एक और चुनावी जुमला है?"

मेट्रो के सफर के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, दिल्ली मेट्रो से द्वारका तक यात्रा की और वापस आया। मैं वहां स्टेट ऑफ आर्ट कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला रखने के लिए गया था। पीएम मोदी के इसी ट्वीट पर कर्नाटक कांग्रेस ने तंज कसा है।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर की आधारशिला रखने के लिए धौला कुआं से द्वारका तक एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो से सफर किया था। मेट्रो अधिकारियों ने बताया था कि यह यात्रा 14 मिनट में पूरी हुई। इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर की स्थापना द्वारका के सेक्टर 25 में की गई है।

Responsive Advertisement