Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : कांग्रेस-RJD कार्यकर्ताओं के हाथों राख हुआ कर्नाटक राज्यपाल का पुतला

[gidhaur.com | अलीगंज,जमुई] :- दिन था गुरूवार और स्थान अलीगंज-सिकंदरा मुख्य-मार्ग, जहां अलीगंज के अंबेदकर चौक पर कर्नाटक के राज्य के द्वारा गलत निर्णय के विरोध में कांग्रेस एवं राजद कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के गवर्नर वजुभाई वाला का पुतला दहन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता  युवा कांग्रेस के लोकसभा महासचिव राजेश पासवान ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि  कर्नाटक के राज्यपाल के द्वारा गलत निर्णय लिया जाना लोकतंत्र के साथ क्रूर मजाक किया गया है। जो कांग्रेस पार्टी कभी भी बर्दाश्त नही करेगी।उन्होंने  कहा कि इसके लिए सभी सहयोगी दल मिलकर आंदोलन व धरना प्रदर्शन भी करनी होगी तो किया जाएगा।
मौके पर कांग्रेस एव आरजेडी कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल व पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।मौके पर राजद के सुपेंद्र यादव,पंचायत समिति सदस्य विजय यादव,कांग्रेस के आनंदलाल पाठक,मकेशवर यादव ,शंभु यादव,श्याम सुंदर सिंह,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस-राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 19/05/2018, शनिवार
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ