Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : भाजपा नेता को मिला जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में आने का न्योता

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : बिहार प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पटना मे 28 जनवरी को युवा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन उपस्थित रहेंगी। उनके आगमन को लेकर राज्य भर में तैयारियां जोरों पर है। इसी के तहत भाजयुमो जमुई के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नीरज साह के नेतृत्व में गिद्धौर स्थित भाजपा के युवा प्रदेश नेता मनीष पाण्डेय के आवास पहुंचकर कार्यक्रम में पटना आने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी अनुग्रह नारायण, प्रदेश मिडिया प्रभारी आनंद शेखर,  भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज साह व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुशान्त साईं सुन्दरम
गिद्धौर      |      11/01/2018, गुरुवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ