अलीगंज : टावर गार्डों ने बैठक में कहा - मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 12 जनवरी 2018

अलीगंज : टावर गार्डों ने बैठक में कहा - मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी

Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : जमुई के जयहिन्द धर्मशाला में बुधवार को ऑल इंडिया मोबाइल नेटवर्क संघर्ष सामाजिक सुरक्षा समिति की बैठक संघ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि टावर कंपनी के मालिक के द्वारा टावर गार्ड को उचित मजदूरी नही दिया जा रहा है। उनके द्वारा टावर सुरक्षा में कार्यरत गार्ड को एक मजदूर के दैनिक मजदुरी के बराबर भी मानदेय नही जा रहा है। उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जो अब संघ बर्दाश्त नही करेगी और अपनी माँगे पुरी होने तक संघर्ष जारी रखेगी। जिला सचिव मो. मेराज ने कहा कि सरकार भले ही मजदुरो के लिए दैनिक मजदूरी निर्धारित कर रखी है लेकिन निजी कंपनियों के संचालक के द्वारा मजदूरों का शोषण जारी है। कोषाध्यक्ष राजेश प्रसाद ने कहा कि टावर गार्ड अपनी जान जोखिम में डालकर 24 घंटा सुरक्षा कर डियुटी करते हैं और टावर मालिक उनको एक मजदूर के बराबर भी मजदूरी नही देते हैं। बैठक में टावर गार्ड ने अपनी माँग पुरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। मौके पर चंद्रशेखर आजाद, हरेराम यादव, प्रभात नंदन सहाय, पप्पू सिंह, बबलु खान, मो मेराज, सुधीर प्रसाद, चंदन सिंह, गोरेलाल सिंह, विनोद यादव, प्रवीण सिंह, भाषो यादव, डोमन रविदास, मनोज कुमार सहित सभी प्रखंड के टावर गार्ड व टावर कर्मी मौजूद थे।

चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज, जमुई      |      11/01/2018, गुरुवार

Post Top Ad -