Breaking News

6/recent/ticker-posts

सोनो : नैयाडीह पंचायत के लोगों ने सुनी मन की बात

gidhaur.com (सोनो) :- रविवार को नैयाडिह पंचायत अंतर्गत बुथ नंबर 112 पर भाजपा किसान मोर्चा के पुर्व प्रखंड अध्यक्ष सह वर्तमान भाजपा मत्स्य जीवि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संदीप कुमार सिंह के सौजन्य से दर्जनों ग्रामीणों ने  माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा आयोजित मन की बात को रेडीयो पर सुना। जिसमें नारी सशक्तिकरण एवं समाज में बेटियों के द्वारा किया गया कार्य तथा समाज में बेटियों का महत्व आदि प्रमुख विषयों पर किये गये चर्चा को लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना।
इस मौके पर सदानंद सिंह , अर्जुन मांझी , मांडे मंडल , सुरेन्द्र सिंह , चौबा मांझी , अविनाश सिंह , उपेन्द्र मंडल, गुलशन कुमार, सुकेश मंडल तथा नवीन सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 28/01/2018(रविवार)
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ