Breaking News

6/recent/ticker-posts

चकाई : पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किये गये पूर्व विधायक फाल्गुनी यादव

Gidhaur.com (चकाई) : चकाई स्थित फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय परिसर में रविवार को भाजपा के पुर्व विधायक फाल्गुनी प्रसाद यादव की तीसरी पुण्यतिथि समारोह पुर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा के साथ की गई।

इस मौके पर हजारों की संख्या में जुटे गणमान्य लोगों एवं उनके सर्मथकों ने पुर्व विधायक को श्रद्धापुर्वक याद किया तथा उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित पुर्व मंत्री विजय प्रकाश यादव, विधान पार्षद संजय प्रसाद, विधायक सावित्री देवी, झाझा विधायक रविन्द्र यादव, मसोढी विधायक रेखा पासवान, भागलपुर के पुर्व कुलपति क्षमेन्द्र सिंह, कुलानुशाशक योगेन्द्र महतो, टी.एन.बी. के पूर्व प्राचार्य आरपीसी वर्मा, भागलपुर के प्रो. सुबोध विश्वकर्मा, भागलपुर माड़वाड़ी कॉलेज के प्राचार्य गुरूदेव पोद्धार, विजय शंकर यादव, विकास प्रसाद सिंह, प्रकाश भगत, उदयनारायण सिंह, राहुल भवेश, त्रिवेणी यादव, अशोक राम, बीडीओ राजीव रंजन, सीओ अक्षयवट तिवारी, पीओ सुशील कुमार, श्यामसुंदर राय, पोखन यादव, शालीग्राम पांडेय, अंगराज राय, प्रो. प्रदीप कुमार, राजीव रंजन वर्मा, शिवनारायण यादव, परमेश्वर यादव, रामेश्वर यादव, मो. असलम, सुनील यादव, नकुल यादव, जानकी यादव, संतु यादव, लक्ष्मण पंडित, रंजीत सिंह, बलराम मंडल, सुरेश राम, प्रो. रविशंकर यादव, विद्यानंद यादव, बिन्देश्वरी यादव, पंकज सिंह भदौरिया, विजया सिंह, रीता चौरसिया, ओकारनाथ बरनवाल, नुनधन शर्मा, रंजीत सिंह, मनोज सिंह, मुंशी मरांडी, बाबुराम किस्कु, भास्कर सिंह, मुकेश मंडल सहित हजारों लोगो ने पुर्व विधायक की समाधिस्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा के बाद लोगो ने महाप्रसाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रदीप कुमार ने किया।

सुधीर कुमार यादव
चकाई      |      21/01/2018, रविवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ