Breaking News

6/recent/ticker-posts

देवघर : यातायात नियमों के उलंघन से जाती है मासूमों की जान

Gidhaur.com(देवघर): आज कल आए दिन सड़क हादसे में कितने मासूमों की जान जा रही है।
कोई जान से जाता है तो कोई अपने अंग से लाचार हो जाता है, आर्थिक स्तिथि से भी नुकसान होता है।
कहते हैं ना अपनी सुरक्षा अपने हाथ में होती है। आये दिन इतने प्रचार प्रसार हो रहे हैं कि हेलमेट पहनें, घनी आबादी में वाहन धीरे चलाएं। यातायात नियमों का पालन करें।
जब तक इन चीजों पर जनता ध्यान नहीं देगी और अपनी जिंदगी में इसपर अमल नहीं करेगी तो आये दिन दुर्घटना का स्तर बढ़ता चला जायेगा।
बच्चों के हाथ में खिलौना दें गाड़ी की चाभी नहीं, हर चीज़ की सही उम्र होती है ये भी समझाए। पढ़ने लिखने की उम्र में तेज गति में वाहन चलाना बच्चों को सोभा नहीं देता, ये बात माता पिता अपने बच्चों को समझाएं।
लोगों को प्रगतिशील जमीन और आसमान  मिला है, इसे बचाने में मदद करें।
(स्नेहिल भारद्वाज)
देवघर | 28/12/2017(गुरूवार)
Edited by- Abhishek Kumar Jha
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ