सोनो : बरनार जलाशय को चालू कराने की मांग लेकर सीएम के पास गए भाजपा कार्यकर्ता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 28 दिसंबर 2017

सोनो : बरनार जलाशय को चालू कराने की मांग लेकर सीएम के पास गए भाजपा कार्यकर्ता

Gidhaur.com (सोनो) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जमुई आगमन की सूचना पाकर भाजपा किसान मोर्चा के सोनो प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह अपने दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ वर्षों पूर्व से बंद पड़े बरनार जलाशय योजना को चालू कराने की मांग को लेकर जमुई के लिए प्रस्थान किया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी भाजपा किसान मोर्चा सोनो के द्वारा पटना जाकर माननीय मुख्यमंत्री से इस योजना को चालू कराने की मांग की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जमुई में होने वाले कार्यक्रम में किसान मोर्चा सोनो के द्वारा उक्त मांग को लेकर जोरदार आवाज उठाये जाने की भी बात की।

मुख्यमंत्री नितीश कुमार के कार्यकम में शामिल श्री सिंह के साथ चकाई विधानसभा विस्तारक रवि चौधरी तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं में दशरथ मंडल , शिवशंकर मंडल, केदार मंडल, दिनेश यादव, इकबाल अंशारी, संजय मंडल, उपेन्द्र पासवान, भरथ पासवान तथा द्वारिका मंडल आदि लोग शामिल थे।

बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री समीक्षा यात्रा को लेकर जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत काला पंचायत आए थे वहीं से वो जमुई की ओर विमुख हुए।

चन्द्रदेव बरनवाल
सोनो
     |       28/12/2017 (गुरूवार)
Edited by-Abhishek Kumar Jha
www.gidhaur.com

Post Top Ad -