Breaking News

6/recent/ticker-posts

चकाई : भाजयुमो ने मनायी सरदार पटेल की पुण्यतिथि

Gidhaur.com (चकाई) : शुक्रवार को स्थानीय डाकबंगला परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संयोग केशरी की अध्यक्षता में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 67 वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष वीर विजय प्रकाश, प्रो. प्रदीप कुमार, अंगराज राय एवं मंडल अध्यक्ष शालीग्राम पांडेय ने सरदार पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मौके पर पटेल साहब की व्यक्तित्व पर परीचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पटेल साहब ने देश उनके समर्पण भाव को कभी भूल नही सकता। देश के पहले गृहमंत्री के रुप मे उनके अमूल्य योगदान के कारण भारत सरकार ने उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया। मजबूत फैसले लेने में माहिर पटेल जी ने सशक्त राष्ट निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया, जिसे देश कभी भुला नही सकता।
कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संतु यादव, प्रमोद पांडेय, भुनेश्वर यादव, सागर केशरी, परमानन्द गोस्वामी, बबलू सिन्हा, कारू शर्मा, बलराम केशरी,सूरज केशरी,अमित दुबे,चंदन केशरी,विकाश गुप्ता,सौरभ गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।

सुधीर कुमार यादव
चकाई
     |     15/12/2017 (शुक्रवार)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ