Breaking News

6/recent/ticker-posts

मिलावट का महाजाल, सेहत का रखें ख्याल

Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : दीपावली के इस चकाचौंध में यदि आप अपने परिवार के लिए मिठाई लेने की सोच रहे हैं तो सावधान और सतर्क हो जाइए। मनपसंद मनमोहक और मनोकुल मिठाई आपको बिमार कर अस्पताल का रास्ता दिखाने को पर्याप्त है। अब आप सोच रहे होंगे कि मैं ऐसा क्यूँ कह रहा हू ?
कारण यह है कि दीपावली में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं और मुनाफाखोरों ने मिलावट का खेल शुरू कर दिया है। मुनाफाखोरों की निगाहें विशेषतः पूजा सामग्री वाले खाद्य पदार्थों में हैं। मिलावट का यह सिलसिला न सिर्फ दीपावली तक है बल्कि यू कहें कि नवरात्रि शुरू होते ही मिलावट का बाजार बुलंदी छू रहा था।
अखबार व अन्य सूत्रों की मानें तो भारत के अन्य राज्यों में नवरात्र, दशहरा और फिर दीपावली जैसे भारतीय त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया है। हालांकि बिहार में ही विभागीय स्तर पर अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है, तो जमुई जैसे छोटे से इलाके मे स्थित इस गिद्धौर प्रखंड के दुकानों में मिलावट का स्वाद आपके एवं आपके परिवार की खुशियाँ को फीका कर सकता है। बेशक आप अन्य व्यंजनों का स्वाद लीजिए लेकिन सावधानी से क्योंकि दीपावली के इस त्योहार के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थ बिक्री करने वालों का बोलबाला है, जो की सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है।

गिद्धौर      |     11/10/2017, बुधवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ