Breaking News

6/recent/ticker-posts

सोनो : दहियारी के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

 
gidhaur.com (सोनो) :- भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को आदर्श  पंचायत दहियारी के खेरा लेवाड़ गांव में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात को काफी लोगों ने सुना, जिसमें श्री मोदी ने लोगों को योगा करने एवं स्वच्छता पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करते नजर आए।
  कार्यक्रम को सुनने के उपरांत लोगों ने खेरा लेवाड़ गांव से बदगामा गांव तक पी० सी० सी० सड़क निर्माण कराने का आग्रह प्रखंड अध्यक्ष श्री सिंह से किया, जिस पर श्री सिंह ने उनकी मांग को सांसद चिराग पासवान तक पहुंचाने तथा अतिशीघ्र स्वीकृत करवाने का भरोसा लोगों को दिया गया। इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष परशुराम कुमार मंडल,किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बिनोद राना, अमरनाथ मंडल , जगरनाथ थाना, श्रवण राना, बिजय टुड्डू , चरखू राय,शुसिला मरांडी, बड़की शोरेन,सुदामा देवी,तथा शांति देवी के अलावा काफी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित थे।
(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो | 29/10/2017
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ