रतनपुर : भक्ति भाव से की गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 23 अक्टूबर 2017

रतनपुर : भक्ति भाव से की गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा


Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क)चित्रगुप्त पूजा के मौके पर गिद्धौर के रतनपुर में शनिवार को कायस्थों द्वारा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रतनपुर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में पूरे विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर कायस्थ समाज के लोगों द्वारा पूजा अर्चना की गयी। इस मौके पर सामुहिक पूजन एवं हवन कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।
रविवार को विसर्जन के मौके पर कायस्थ समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से प्रसाद वितरण किया और सहभोज का आनंद उठाया। पूजा के पश्चात उपस्थित चित्रांश परिवार में बाल-विवाह पर रोक लगाने एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर महाराज चित्रगुप्त के समक्ष जागरूकता फैलाने का शपथ लिया।

इस अवसर पर प्रो. अनिल कुमार सिन्हा, कवि-लेखक विनय अश्म, सेवानिवृत रजिस्ट्रार वीरेंद्र कुमार सिन्हा, अमर जी, मधुर चन्द्र, रमेश कुमार, सौरभ कुमार, संजीत सिन्हा सहित चित्रांश परिवार के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे। 

(सुशान्त साईं सुन्दरम)
गिद्धौर      |     23/10/2017, सोमवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -