भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की कामना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017

भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की कामना

Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई)चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महा पर्व शुक्रवार को उगते सूर्य को अरग देकर बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हो गया। सिकंदरा विधान सभा के युवा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने भगवान भास्कर को जल अर्पित कर जमुई जिले वासियो की मंगल कामना व क्षेत्र की समग्र विकास के लिए भगवान भास्कर से प्रार्थना किया। उन्होंने कहा कि चार दिनों तक चलने वाला पर्व यह लोक आस्था व विश्वास का महान पर्व है।

इस व्रत में भगवान भास्कर से माँगी गयी मुरादे अवश्य पूरी होती है। नेम निष्ठा व आस्था का महान पर्व है। हम समग्र जमुई जिले की विकास की कामना करते हैं। शुक्रवार को अहले सुबह छठ घाट पर छठ व्रतियो ने उगते सूर्य को अरग देकर मंगल जीवन की कामना किया। मौके पर बड़ी संख्या में छठ व्रति व महिला पुरूष उपस्थित थे।

चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज      |     27/10/2017, शुक्रवार

Post Top Ad -