सोनो : वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नव युवक संघ द्वारा की गई भगवान सूर्य की आराधना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017

सोनो : वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नव युवक संघ द्वारा की गई भगवान सूर्य की आराधना

Gidhaur.com (सोनो) : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर नव युवक संघ, सोनो बाजार द्वारा सार्वजनिक छठ पूजा समिति की ओर से सोनो बाजार स्थित बरनवाल धर्मशाला के समीप बनाये गये आकर्षक पंडाल में भगवान सूर्यदेव व छठ माता की प्रतिमा स्थापित कर गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। शुक्रवार को छठ महापर्व की समाप्ति के बाद मेला भी आयोजित किया गया। इस मेला में प्रखंड क्षेत्र के चारों ओर से आये हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पंडाल में सुसज्जित भगवान भास्कर सुर्य तथा छठ मैया के दर्शन को लेकर पंडाल के समीप जाम की स्थिति बनी रही। समिति के लोगों ने बताया कि प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को बड़े उल्लासपुर्ण वातावरण में बरनार नदी में किया जायेगा।

बताया जाता है कि सोनो बाजार में इन दोनों प्रतिमायों की स्थापना एवं पूजा वर्ष 1989 से की जा रही है। जिस कारण धीरे-धीरे यह मेला आकर्षण का केंद्र बन गया है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु इन भव्य प्रतिमा का दर्शन करने उमड़ते हैं। बताते चलें कि इस प्रतिमा को स्थापित किये जाने से पूरा सोनो बाजार ही नहीं बल्कि आसपास के गांव का माहौल भी भक्तिमय हो गया है। मेले में उमड़ी भीड़ को लेकर समिति के दर्जनों कार्यकर्ताओं को मेले की समाप्ति तक अहम भूमिका निभाते देखा गया। इस अवसर पर समिति के लोगों के अलावा नव युवक संघ के दर्जनों कार्यकर्ताओं सहित समाजसेवी अवधेश बरनवाल, पंकज बरनवाल, विजय बरनवाल तथा गौतम बरनवाल उपस्थित थे।

चन्द्रदेव बरनवाल
सोनो     |     27/10/2017, शुक्रवार

Post Top Ad -