अलीगंज : छठ पूजा समिति ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017

अलीगंज : छठ पूजा समिति ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) जिले के अलीगंज प्रखंड के मानपुर गाँव में श्री श्री 108 सूर्यनारायण मंदिर में सूर्य भगवान की प्रतिमा स्थापित कर छठ व्रतियो के लिए घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस अवसर पर दो दिवसीय जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी के द्वारा किया गया। पूजा समिति ने सभी कार्यकर्ताओ को सूर्य भगवान की तस्वीर व चादर देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वाई. पी. सुमन ने कहा कि सभी पूजा समिति के सदस्यों व ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा। उन्होंने इसी तरह हर लोगों को धार्मिक कार्यो में बढ-चढकर सहयोग करने के लिए अपील किया।

मौके पर मुख्य अतिथियों को भी पूजा समिति के द्वारा भगवान सूर्य की मोमेंटो व चादर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूजा समिति के अध्यक्ष वाई. पी. सुमन, अभिषेक राज, दिनेश शर्मा, चंद्रशेखर आजाद, सर्वजीत कुमार, धर्मदेव महतो, अवधेश कुमार, राजेश कुमार, विपिन कुमार, परशुराम महतो, दिलीप महतो, मनोज महतो, राजीव वर्मा, राम परवेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पूजा समिति के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।

चन्द्रशेखर सिंह
अलीगंज      |      27/10/2017, शुक्रवार

Post Top Ad -