Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) : आगामी 29 अक्टूबर (रविवार) को गिद्धौर प्रखण्ड अंतर्गत बनझुलिया गाँव में श्री श्री 108 अखंड रामधुनी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस अनुष्ठान की तैयारी स्थानीय ग्रामीणों की देखरेख में जोरशोर से की जा रही है। इस अनुष्ठान के आयोजन की जानकारी देते हुए गिद्धौर-प्रखंड वार्ड संघ के सचिव श्री डब्लू पंडित ने बताया कि यहां के ग्रामीणों को इस अनुष्ठान के प्रति काफी आस्था है। 24 घंटे तक चलने वाले इस रामधुनी महायज्ञ (सीताराम - सीताराम) में प्रखण्ड के विभिन्न गाँव के समाज मंडली भाग लेंगे।

इसके अगले दिन 30 अक्टूबर को राम विवाह के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया है। आयोजित होने वाले इस अनुष्ठान को लेकर यज्ञ स्थल पर मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। इस अनुष्ठान को सफल बनाने में बनझुलिया वासी दिन-रात लगे हैं।

www.gidhaur.com |24/10/2017 (मंगलवार)