Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : चार एकड़ में लगाया था मक्का, दाना नहीं होने पर बीएओ से की मुआवजे की मांग

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
प्रखंड के कैयार पंचायत के गंगटी गांव में आधा दर्जन किसानों ने मक्का (मकई) की फसल अपने खेतों में लगाया था। काफी मेहनत व लगन से महाजन से कर्ज लेकर बड़ी आशा व लगन से लगभग चार एकड़ में मक्का की फसल लगाई थी। लेकिन जब फसल तैयार हो गया। जब उसमें दाना नही होना किसानों को संशय में डालकर चिन्ता की लकीरे खींच दिया है।


किसान सुनील सिंह, उमा सिंह, अवधेश यादव,स्वारथ यादव , उपेन्द्र सिंह, विसुनदेव सिंह सहित आधा दर्जन किसानों ने बताया कि फसल लगाने से लेकर तैयार होने तक काफी मेहनत भी किया। लेकिन जब दाना नहीं आया तो हमलोगों को सारी मेहनत व पूँजी बेकार चला गया और महाजन की कर्ज कैसे चुकता करेंगे व परिजनों का भरण-पोषण कैसे होगी एक चिन्ता का सवाल बन गया है। किसानों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी को भी लिखित आवेदन देकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामरतन सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। आखिर मक्का फसल दाना नही आना जांच का विषय है। इसकी जांच कर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया जा रहा है। जो सरकारी सहायता होगी वह पीड़ित किसानों को दिलाने का प्रयास किया जाएगा।