Breaking News

6/recent/ticker-posts

सोनो : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं ने की तालाबंदी, ओपीडी रहा ठप


{सोनो | पंकज कुमार सिंह} :-

बिहार राज्य आशा संघ के आह्वान पर 12 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अध्यक्ष शाहनवाज बेगम एवं सचिव राजकुमारी देवी के नेतृत्व में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तालाबंदी कर दी तथा ओपीडी सेवा ठप कर दिया। प्रखंड आशा संघ के अध्यक्ष ने बताया कि बिहार के ग्रामीण जन स्वास्थ्य सेवा में आशा कार्यकर्ता तथा आशा फैसिलिटेटर वर्षों से संतोषजनक सेवा दे रहे हैं। पोलियो उन्मूलन में रिकॉर्ड स्थापित हुआ है और ग्रामीण जन स्वास्थ्य की स्थिति एवं स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता में वृद्धि हुई है। बावजूद इसके सरकार हमें उचित अधिकार नहीं दे रही है। सरकारी सेवक घोषित करने,मानदेय कम से कम 18000 रुपये प्रतिमाह करने सहित 12 सूत्री मांगों के समर्थन में आशा संघ द्वारा तालाबंदी की गई है।

वहीं दूसरी ओर ओपीडी सेवा ठप किए जाने के कारण सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा। हालांकि इमरजेंसी सेवा बहाल थी। मौके पर मधुमाला देवी, पुष्पा देवी, जनक देवी, सीता देवी,कल्पना देवी, देवकी देवी, गुलशन खातून, मालती देवी, विमला देवी, रेखा देवी, सुमित्रा देवी सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ