Breaking News

6/recent/ticker-posts

आठवीं पुण्यतिथि पर की गई दिग्विजय सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित

विशेष (सुशांत सिन्हा) : दिग्विजय सिंह का नाम जुबां पर आते ही एक दिव्य चेहरा बरबस ही नजर के सामने आ जाता है. अपने निकटम लोगों के बीच दादा के नाम से पहचाने जाने वाले दिग्विजय सिंह ने राजनीति के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में अपनी पहचान विकास पुरुष के रूप में बनाई. बांका लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की भारतीय राजनीति पर विशेष पकड़ रही.
कार्यक्रम में उपस्थित दामोदर रावत, कुमार त्रिपुरारी सिंह, पुतुल कुमारी एवं मानसी सिंह (बाएं से दायें)
आज ही के दिन वर्ष 2010 में लंदन में ब्रेन हेमरेज से असमय काल-कवलित होने वाले बेहद लोकप्रिय शख्सियत दिग्विजय सिंह की आठवीं पुण्यतिथि गिद्धौर प्रखंड के कुंधुर पंचायत अंतर्गत नयागांव के नागी-नकटी कटहरा नदी तट पर स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धाभाव के साथ पारिवारिक सदस्यों, राजनेताओं, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं उनके चाहनेवालों ने श्रद्धा-सुमन के पुष्प अर्पित कर मनाया.
स्व. दिग्विजय सिंह की समाधी
अहले सुबह से ही साफ़-सफाई व सजावट का कार्य शुरू हो गया था. सुगन्धित फुलों से दिग्विजय सिंह की समाधी व आदमकद प्रतिमा को सजाया गया. 
तक़रीबन 7 बजे से ही लोगों का जुटना शुरू हो गया था. जमुई, झाझा, बांका, गिद्धौर सहित दूर-दराज के इलाके के लोग अपने प्रिय नेता के पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने नयागांव पहुंचे. इस मौके पर भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.
श्रद्धांजलि अर्पित करते आगंतुक
आगंतुकों द्वारा समाधि स्थल एवं दादा के आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. सभी ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व की चर्चा की और स्व. दिग्विजय सिंह को आदर्श बताया.
स्व. दिग्विजय सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते दामोदर रावत
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व जदयू नेता दामोदर रावत सहित सैंकड़ों एनडीए नेता-कार्यकर्ताओं ने स्व. दादा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि स्व. दादा अपने आदर्शो एवं विचारों से आज भी हमारे बीच जीवित हैं.
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आये लोग एवं माँ से गुफ्तगू करतीं मानसी
इस अवसर पर स्व. दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल कुमारी, पुत्री मानसी सिंह, भाई कुमार त्रिपुरारी सिंह, राष्ट्रदीप सिंह सहित कई परिजन व क्षेत्र के बुद्धिजीवी उपस्थित रहे.

24/06/2018, रविवार
(यह खबर आपको अच्छा लगा हो तो शेयर जरुर करें)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ