Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : सेवानिवृत्ति पर अवर निरीक्षक को दी गई विदाई

[gidhaur.com | अलीगंज(जमुई)] :- जिले के चंद्रदीप थाना में अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत विनोद झा को सेवानिवृत्ति होने पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई किया गया। विदाई सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए थाना अधय्क्ष बबलु कुमार पंडित ने कहा कि सेवानिवृत्त अवर निरीक्षक विनोद झा जी ने हमलोगों को अपने पुराने होने का अनुभव देते रहे साथ और उनसे कई  जानकारियाँ भी लेने का मौका मिला,जो हम थाना कर्मियों को उनकी याद दिलाती रहेगी। थाना अधय्क्ष ने उन्हें गीता ,रामायण व अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर नये जीवन की शुरुआत के साथ दीर्घायु व लंबी उम्र के साथ स्वस्थ जीवन की कामना की।
वहीं मौजूद अवर निरीक्षक ओंकारनाथ सिंह ने कहा कि सरकारी सेवा में सेवा सेवानिवृत्ति होना एक श्रृंगार है। उन्होंने कहा कि झा जी ने थाना में रहकर थाना कर्मियों के साथ एक पारिवारिक जुड़ाव के साथ रहकर  कार्य किया है जो उनकी कमी हमलोगों के बीच खलती रहेगी।
मौके पर अवर निरीक्षक सुंदर पासवान,नरेंद्र कुमार यादव,सकलदेव सिंह,ओ एन सिंह ,मो शकील ,जितेन्द्र पासवान सहित मौजूद कई गणमान्य लोगों ने कहा कि श्री झा इस थाने से जा रहे हैं पर इनकी कार्यशैली और अनुभव सदा हमलोगों को प्रेरित करती रहेगी।
(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 02/5/2018, बुधवार
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ