Breaking News

6/recent/ticker-posts

बबली के बारात की शूटिंग झारखंड में समाप्त

Gidhaur.com (मनोरंजन) : उम्दा फ़िल्म निर्माण की श्रृंखला में एसआरके म्यूजिक प्रस्तुत, विनोद सिंह कृत एवं महेन्द्र भुलना प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म बबली के बारात की शूटिंग पूरी हो गई है। हास्य परिहास से सजी फुल इंटरटेनमेंट एवं सम्पूर्ण पारवारिक भोजपुरी फिल्म बबली के बारात की मेकिंग भव्य पैमाने पर की गई है।

फिल्म की शूटिंग राँची, झारखंड के रमणीय स्थलों पर की है। फिल्म के निर्माता सत्येन्द्र नारायण यादव है। फिल्म के निर्देशक आनंद सिंह हैं। कहानी व पटकथा आनंद सिंह ने तथा संवाद मनोज पांडेय ने लिखा है। गीतकार राजेश मिश्रा, मुन्ना दूबे, सुमित चंद्रवंशी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है  संगीतकार राजुल चौधरी ने। छायांकन साहिल अंसारी, नृत्य अशोक मयंक, मारधाड़ दिलीप यादव का है।

फिल्म के मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, जितेन्द्र यादव, प्रीति शुक्ला, सरोजिनी प्रसाद,  अवधेश मिश्रा, बालेश्वर सिंह, रोहित सिंह मटरू, दिव्या द्विवेदी, अनु, माही खान आदि हैं।

अनूप नारायण
18/05/2018, शुक्रवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ