Breaking News

6/recent/ticker-posts

वार्ड सभा का हुआ आयोजन

[gidhaur.com|लक्ष्मीपुर] :-  जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के हरला पंचायत में सोमवार को वार्ड नंबर 9 आँगनबाड़ी केन्द्र संख्या 123 महथा रविदास टोला में वार्ड सभा का आयोजन वार्ड सदस्य निशा भारती एवं पंच सदस्य अनिल तुरी  की अध्यक्षता में आँगनबाड़ी प्रर्वेक्षिका अनामिका की देख- रेख में आयोजित हुई।जिसमें सभी लोगों के मौजूदगी में आँगनबाड़ी सेविका पद पर नेहा कुमारी का चयन किया गया।वार्ड सभा के बाद प्रवेक्षिका अनामिका के द्वारा चयनित सेविका नेहा कुमारी को चयन पत्र दिया गया।मौके पर वार्ड सदस्य निशा भारती,पंच सदस्य अनील तुरी ,ग्रामीण नौरंगी रविदास,विसुनदेव रविदास,राजकुमार रविदास,सिया देवी,रूकमा देवी,नरेश रविदास,संगीता देवी ,तरबा देवी,सुरेश रविदास,ललन कुमार,बिपिन रविदास,रविशंकर सिंह,हिमांशु सिंह सहित बड़ी संख्या ग्रामीण महिला पुरूष उपस्थित थे।
(चन्द्रशेखर सिंह)
30/3/2018, शुक्रवार
www.gidhaur.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ