Breaking News

6/recent/ticker-posts

गाँव के युवक के साथ फरार हुई चकाई के परांची पंचायत की मुखिया

Gidhaur.com (जमुई) : जिले के चकाई प्रखंड में एक महिला मुखिया के प्रेमी के साथ भागने का मामला सामने आया है।

मामला चकाई प्रखंड अंतर्गत परांची पंचायत का है जहां की महिला मुखिया सिमरन कुमारी की गुमशुदगी का मामला मुखिया पति अशोक दास ने थाने में दर्ज कराया था।

इस बीच पत्नी से बात होने के बाद उसे पता चला की उसकी मुखिया पत्नी गांव के ही एक युवक के साथ फरार है।
जिस पर पति ने थाने से न्याय की गुहार गुहार लगाते हुए युवक पर अपनी मुखिया पत्नी को बहला-फुसलाकर ले भागने का आरोप लगाया है।

चकाई प्रखंड के परांची गांव निवासी मुखिया पति अशोक दास देवघर स्थित बरमसिया में एक किराए के मकान में रहते हैं, इनकी पत्नी सिमरन 16 मार्च को किसी काम से बाहर निकली और वह वापस नहीं आई।

काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पति अशोक दास ने देवघर थाना में एक आवेदन देकर पत्नी के गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

अनूप नारायण/सुशांत सिन्हा
जमुई/पटना      |      27/03/2018, मंगलवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ