जमुई : चंद्रदीप थाना परिसर में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 19 अप्रैल 2023

जमुई : चंद्रदीप थाना परिसर में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 19 अप्रैल 2023
✓ रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह 
चंद्रदीप थाना परिसर में बुधवार को ईद को लेकर प्रखंड क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों के साथ शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अरविंद कुमार ने किया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सभी जगह पुलिस बल का पुख्ता इंतजाम किया गया है।जिसमें किसी प्रकार की अगर व्यवधान उत्पन्न होती है तो आप अविलंब थाना व मुझे सूचित करें।ऐसे तो यह पर्व आपसी मिलन का है। जो एक साथ मिलकर रहने का प्रेरणा देती है।
थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि ईद आपसी समन्वय स्थापित करने का संदेश के साथ आपसी मिलन, भाईचारा व सद्भाव के साथ शान्ति का पैगाम देती है।

अंचलाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि ईद का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का पर्व है। मुसलमान भाई ईद पर्व को लेकर महीनों दिन पूर्व से रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर अपने परिवार व समाज की भलाई के लिए इबादत करते है। यह पर्व आपसी समन्वय स्थापित करने का माध्यम भी है। इसलिए एक साथ सभी मुसलमान भाई मिलकर ईद की नमाज अदा करते हैं।
थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने कहा कि पर्व के दिन पुलिस सादे लिबास में भ्रमण करेगी। असामाजिक तत्वों तथा उच्चकों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। त्योहार में लोगों से अपील करते हुए कहा कि इसे आपसी भाईचारे व शान्ति पूर्ण वातावरण में मनाएं।

बैठक मे मुखिया देवनंदन यादव, जनार्दन यादव, मुखिया प्रतिनिधि सोनु सिंह, मो. शमशाद, वाई पी सुमन, मो. नौशाद क्याम, मो. शमीम, मो. नईम, सरपंच राजेश मालाकार, बमबम सिंह, रामाकांत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रविशंकर सिंह, मो. मंगरू मियां के अलावे प्रखंड क्षेत्र के दोनों समुदाय के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post Top Ad -