झाझा : केंद्र सरकार के खिलाफ महागठबंधन के नेताओं–कार्यकर्ताओं ने दिया एक दिवसीय धरना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 2 April 2023

झाझा : केंद्र सरकार के खिलाफ महागठबंधन के नेताओं–कार्यकर्ताओं ने दिया एक दिवसीय धरना

झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui),  2 अप्रैल
✓ इनपुट : गुड्डू बरनवाल

रविवार को झाझा के में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव घनश्याम गुप्ता की अध्यक्षता में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना अंबेडकर मंच पर दिया गया। जिसमें सभी वक्ताओं ने एक सुर से केंद्र सरकार के नीतियों का खुलकर विरोध किया।

जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव घनश्याम गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि के मामले में अधिकतम सजा 2 वर्षों का गलत रूप से दिया गया। जल्दबाजी में उनका संसद सदस्यता समाप्त करना, उनको 48 घंटा में सरकारी आवास खाली करने का नोटिस देने जैसा यह कदम लोकतंत्र के लिए खतरा है। मोदी सरकार गौतम अडानी के हाथों देश की संपत्ति औने-पौने दामों में बेचकर देश की आर्थिक स्थिति खराब करना चाहती है।

सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपने विचार रखे। मंच संचालन भरत भूषण राम ने किया।

इस सभा में राजद नेता राजेंद्र यादव, श्रीकांत यादव, जिला पार्षद व कांग्रेस नेता धर्मदेव यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष निमाई चंद्र मुखर्जी, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव, कॉमरेड योगेंद्र रावत, जन अधिकार पार्टी के बिहार प्रदेश युवा सचिव विनय यादव, जाप नेता सुबोध यादव, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार यादव, कांग्रेस नेता राजेंद्र यादव, खेमन यादव, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आनंद साव, पूर्व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार, पूर्व प्रमुख कामदेव यादव, राजद नेता राज यादव, मनोज भारती, जदयू नेता अब्दुल कयूम अंसारी, कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह, इंद्रदेव मंडल, अधिवक्ता मदन यादव, जाप नेता मैना यादव, धर्मेंद्र यादव, जाप नेता अनूप पासवान, महेश मरांडी, कांग्रेस नेता अरुण सिंह सहित सैकड़ों अन्य लोग उपस्थित थे।

Post Top Ad