गिद्धौर पहुंची साईकिल यात्रा एक विचार, दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया पौधरोपण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 26 March 2023

गिद्धौर पहुंची साईकिल यात्रा एक विचार, दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया पौधरोपण

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 26 मार्च : रविवार को  साईकिल यात्रा एक विचार ने अपने सदस्यों के साथ लगातार 377वीं यात्रा के क्रम में जमुई प्रखण्ड परिसर से निकल कर गिद्धौर प्रखण्ड के अंतर्गत दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Digvijay Singh Community Health Center) प्रांगण तक की यात्रा पूर्ण की।

यात्रा का नेतृत्व साइकिल यात्रा एक विचार के वरीय सदस्य हरेराम कुमार सिंह कर रहे थे।

इस मौके पर सक्रिय सदस्य संजय कुमार ने कहा हर व्यक्ति को पौधरोपण को लेकर अपनी जिम्मेदारी खुद ही समझनी चाहिए। स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का स्वच्छ रहना अनिवार्य है। इसके लिए हमारे आसपास पेड़-पौधों की अधिकता बेहद जरुरी है। वृक्षों की अंधाधूंध कटाई से पर्यावरण पर इसका बुरा असर पड़ने की संभावना तीव्र हो गयी है। 

जहां एक ओर हरियाली योजना के तहत सरकार द्वारा चंद सिक्कों के खातिर वृक्षों को काटकर हरियाली खत्म की जा रही है। चंद लोग अपनी निजी आर्थिक लाभ के कारण हरे भरे पौधों को भी काटने से बाज नहीं आ रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों के लापरवाही के कारण जिले में वृक्षों की कटाई बदस्तूर जारी है।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किये जाने से ऐसे लोगों का हौसला बुलंद होता जा रहा है। पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत सरकार करोड़ों रुपये पौधे लगाने में खर्च कर रही है। लेकिन वर्षो पुराने लगे पेड़ों की कटाई सरकार के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। अंधाधूंध हो रही पेड़ों की कटाई से आने जाने में काफी रोष देखा जा रहा है।

अगर समय रहते पेड़ों की कटाई पर रोक नहीं लगायी गयी तो वनों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा। वृक्षों के इस अंधाधूंध कटाई से जहां एक ओर वातावरण गर्म हो रहा है वहीं प्रदूषण के कारण लोगों को श्वास, आंख,फेफड़ा एंव अन्य बीमारियों से ग्रसित होना पड़ रहा है।
इस यात्रा में साइकिल यात्रा एक विचार के सदस्य संजय कुमार, सिंटू कुमार, बीपीन कुमार, मनीष कुमार, हरेराम कुमार सिंह, अमित आनंद, आदित्य कुमार, सोनू कुमार, कृष कुमार सहित अन्य लोगों ने अपनी भूमिका निभाई।

Post Top Ad