झाझा : सलगा गांव में मृतक सिंघो यादव के परिवार से मिले गौरव सिंह राठौड़, सहयोग का दिया भरोसा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 28 मार्च 2023

झाझा : सलगा गांव में मृतक सिंघो यादव के परिवार से मिले गौरव सिंह राठौड़, सहयोग का दिया भरोसा

झाझा/जमुई (Gidhaur/Jamui), 28 मार्च : जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत सलगा गांव निवासी जमुना यादव के 32 वर्षीय पुत्र सिंघो यादव की रहस्यमय मौत का समाचार प्राप्त होते ही नव युवक संघ संयोजक गौरव सिंह राठौड़ ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया।

गौरव सिंह राठौड़ ने कहा कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है जों जांच का विषय है। ऐसे में प्रशासन हर संभव परिजनों को कानूनी सहयोग प्रदान करे।
बताते चलें कि कल ही अहले सुबह कटहरा पुल के नीचे सिंघो यादव का शव मिला था। जिसके बाद प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जमुई भेज दिए। इधर परिवार में भय का माहौल व्याप्त है।

मृतक के पिता ने बताया कि जमीन संबंधित मामले में मेरे पुत्र की हत्या कर शव को फेंक दिया गया।

Post Top Ad -