गिद्धौर : स्कूली छात्र को मधुमक्खियों के झुंड ने डंक मारकर किया घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 11 नवंबर 2022

गिद्धौर : स्कूली छात्र को मधुमक्खियों के झुंड ने डंक मारकर किया घायल

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 11 नवंबर
● रिपोर्ट : विक्की कुमार
शुक्रवार को गिद्धौर रेलवे स्टेशन के पास की सड़क पर एक निजी स्कूल के छात्र को मधुमक्खियों के झुंड ने डंक मारकर घायल कर दिया। छात्र की पहचान गिद्धौर निवासी उमेश प्रसाद बर्णवाल के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।
प्रिंस ने बताया कि रोज की तरह वो स्कूल से छुट्टी होने के बाद वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पीछे से मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया और डंक मारकर घायल कर दिया। बचने के लिए छात्र खलिहान में रखे पुआलों में जाकर छुप गया।
किसी तरह से घर से आने के बाद मधुमक्खियों के डंक से बुरी तरह घायल छात्र प्रिंस को परिजनों द्वारा दिग्विजय सिंह  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उपचार किया गया।

Post Top Ad -