Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : रतनपुर पंचायत प्रधान की खिसक गई कुर्सी , भोला यादव को मिली सत्ता

 


Gidhaur/गिद्धौर (अभिषेक कुमार झा) :-  गिद्धौर प्रखंड के तीसरे चरण के पंचायत चुनाव का परिणाम सोमवार को जारी हो गया है।  मतगणना शुरू होने के करीब 45 मिनट बाद ही चुनाव परिणाम आने लगे । रतनपुर पंचायत से मुखिया पद पर नए चेहरे को जीत का ताज मिला। लगातार दो बार से मुखिया का ताज पहने रावल सामंत सिंह उर्फ राजेश सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस बार रतनपुर पंचायत की जनता ने भोला यादव को ग्रामीण सत्ता की बागडोर सौंपी है।

बताया जाता है कि, विगत 5 वर्षों में जनता की कसौटी पर खरा नहीं उतंरने के कारण उन्हें सिंहासन से हटाकर भोला यादव के सिर मुखिया के ताज को सजा दिया है।  मतगणना के उपरांत भोला यादव को 1564 मत प्राप्त हुए जबकि दूसरे नंबर पर विनोद कुमार सिंह को 1227 मत प्राप्त हुआ । वहीं, तीसरे नंबर पर रावल सामंत सिंह को 1046 मत पर ही संतोष करना पड़ा।

 बता दें कि बीते मई 2016 में राजेश सिंह मुखिया पद पर निर्वाचित घोषित किए गए थे, उस समय उन्होंने अपने निकटतम वीरेंद्र मंडल को 528 मतों से करारी शिकस्त दी थी।  राजेश सिंह को 1562 मत मिले थे , वही निकटतम प्रतिद्वंद्वी वीरेंद्र मंडल को 1034 मत प्राप्त हुआ था।  इस प्रकार 528 मत से मुखिया पद पर राजेश सिंह निर्वाचित घोषित किए गए थे।

इस वर्ष के पंचायत चुनाव में जनादेश के कड़वे फैसले को उन्हें मानना पड़ा है। यूं तो निवर्तमान मुखियाअपने कार्यकाल के दौरान विकास का दम्भ भरते हैं, पर जनादेश के इस लोकतांत्रिक आदेश ने निवर्तमान मुखिया के दावे को हवा हवाई होने की तस्दीक कर दी है।


Input : Bhim Raj

#Gidhaur, #Election, #GidhaurDotCom

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ