अलीगंज : मुखिया प्रतिनिधि ने किया मास्क व सेनेटाइजर का वितरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 13 अप्रैल 2021

अलीगंज : मुखिया प्रतिनिधि ने किया मास्क व सेनेटाइजर का वितरण

 


 Aliganj / अलीगंज (चन्द्र शेखर सिंह) :-

 कोरोना संक्रमण को एक बार फिर बढ़ते प्रकोप से बचाव को लेकर अलीगंज प्रखंड के कोदवरिया पंचायत के मुखिया पारो देवी के सौजन्य से हर गांव में मास्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी रामु यादव व सुरेश यादव के द्वारा सैकड़ो ग्रामीणों के बीच मास्क व सैनिटाईजर का वितरण किया गया। मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी रामु यादव ने कहा कि एक बार फिर लोगों को सावधान व सुरक्षित रहने की अवश्यकता है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश यादव ने कहा कि अपना बचाव के साथ ही दूसरों की सुरक्षा है।जब तक आप सुरक्षित नही होंगे,तब आप दूसरों को सुरक्षित कर सकते हैं। इसलिए घर से बाहर निकलने के पहले मास्क का प्रयोग जरूर करें। समाजसेवी मंटु सिंह ने कहा कि इस महामारी कोरोना वायरस से बचाव को लेकर ग्रामीणों में मास्क वितरण कर जागरूक करने का काम किया जा रहा है। जब तक आप सुरक्षित नही होंगे, तब तक समाज को सुरक्षित नहीं कर सकते हैं।इसलिए भीड़ वाले जगहों व बाजार जाने वाले लोग अवश्य मास्क लगायें।मुखिया पारो देवी के द्वारा 500 ग्रामीणों को घर -घर तक मास्क व सैनिटाईजर दिया गया। वहीं, छठ व्रतियो को गंगा स्नान के लिए जाने वाले छठी व्रतियो एवं ग्रामीणों भी मास्क दिया गया।और लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मौके पर रंधीर यादव,पारो यादव,सत्येन्द्र रविदास,भीम यादव,रंजीत डान,उमाशंकर यादव,अनिल यादव, सुरेश यादव,सचिन यादव,दीपू यादव के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad