Gidhaur News :- एकात्म मानववाद और अंत्योदय दर्शन के प्रणेता दीनदयाल की जयंती शुक्रवार को गिद्धौर स्थित पँचमन्दिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई।
इसको लेकर एक बैठक शक्ति केंद्र गिद्धौर के बूथ नंबर 116, 118, और शक्ति केंद्र मोरा के बूथ नंबर 133, 134,135, 136,137, 138 पर बूथ अध्यक्षों को नेम प्लेट और उनके घरों पर झंडा लगाकर, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रणजीत कुमार साव द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार साव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष भरे जीवन पर प्रकाश डाला।
मौके पर प्रखंड प्रमुख शम्भू केशरी ने भी सभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव, महामंत्री शिव शंकर तांती, मंत्री अंतर्यामी झा, उपाध्यक्ष अरुण साव, इंद्रदेव ठाकुर, बूथ अध्यक्ष बबलू यादव, पिंटू साव, उदय नारायण रावत, मुकेश यादव, दिगंबर झा, ब्रह्मदेव साव, कृष्णनंदन झा, कोषाध्यक्ष चंदन केसरी, नरेश साव आदि भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
Edited by - अभिषेक कुमार झा