झाझा स्थित कांग्रेस कार्यालय एवं अशोक स्तंभ पर शान से तिरंगा लहराया। - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 16 अगस्त 2020

झाझा स्थित कांग्रेस कार्यालय एवं अशोक स्तंभ पर शान से तिरंगा लहराया।



【 News Desk | Abhishek Kr Jha 】 :-  शनिवार को 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय झाझा में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ऐनुल हक तथा अशोक स्तंभ पर कांग्रेस नेता धर्मदेव यादव  द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। कोरोना को लेकर सादगीपूर्ण तरीके से मनाए गए स्वतंत्रता दिवस की विशेषता, भारतीय संस्कृति व सभ्यता, भारत की प्रभुता, अखंडता  आदि पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस नेता धर्मदेव यादव ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। वहीं कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टनसिंग का पूरा ख्याल रखा गया।



     इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दामोदर सिंह, उदय शंकर झा, योगेंद्र सिंह, सरफराज आलम, जमशेद अहमद, खेमन यादव, अरुण सिंह युवा कांग्रेस के सुभाष कुमार यादव, राज किशोर सिंह, सन्नी हरि के अलावा युवा राजद के आनंद झा, मनीष कुमार यादव, प्रिंस कुमार, निखिल रजक आदि शामिल हुए।



Post Top Ad -