झाझा में हुआ युवा लोजपा का संगठन विस्तार, ई. निर्भय बोले - कार्यकर्ता दिलाएंगे विधानसभा चुनाव में जीत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 4 जुलाई 2020

झाझा में हुआ युवा लोजपा का संगठन विस्तार, ई. निर्भय बोले - कार्यकर्ता दिलाएंगे विधानसभा चुनाव में जीत

झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui) : लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) के दिशा-निर्देश में शनिवार को युवा लोजपा जमुई (Yuva LJP Jamui) द्वारा झाझा के बर्णवाल धर्मशाला में संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि युवा लोजपा के जमुई जिलाध्यक्ष ई. निर्भय सिंह (Er. Norbhay Singh) मौजूद रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि युवा लोजपा के प्रदेश महासचिव राष्ट्रदीप सिंह, लोजपा (LJP) के वरिष्ठ नेता शिव शंकर सिंह चंदेल, युवा जिला सचिव रौशन कुमार, जमुई (Jamui) प्रखंड अध्यक्ष गौतम पासवान उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा लोजपा के जमुई जिलाध्यक्ष ई. निर्भय सिंह ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की लोकप्रियता के कारण युवाओं का रुझान लोजपा की तरफ हो रहा है। बड़ी संख्या में दूसरे दलों के युवा भी चिराग पासवान के प्रति भरोसा जताते हुए लोजपा में शामिल हो रहे हैं। चिराग पासवान युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए एवं युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से युवा आयोग बनाने की भी मांग कर चुके हैं।
ई. निर्भय ने बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट (Bihar First, Bihari First) का नारा बुलंद करते हुए सभी नए मनोनीत सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि युवा लोजपा के सभी कार्यकर्ता आगामी बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) में पार्टी एवं एनडीए (NDA) गठबंधन के उम्मीदवारों को जीत दिलवाने का काम करेंगे।
संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान में युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष ई. निर्भय के नेतृत्व में झाझा (Jhajha) निवासी भाजयुमो (BJYM) के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बबलू सिंह को युवा लोजपा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया व रिचलुक प्ले स्कूल के निदेशक एवं भाजपा (BJP) अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक कुमार सिंह को युवा लोजपा का जमुई जिला महासचिव बनाया गया। वहीं झाझा निवासी अभिषेक कुमार सिंह एवं बबलू सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ युवा लोजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिनमें आदर्श कुमार बर्णवाल को युवा लोजपा का झाझा नगर अध्यक्ष, चंदन कुमार को युवा लोजपा का प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
साथ ही आशीष सिन्हा को युवा लोजपा नगर मीडिया प्रभारी, मोनू झा को जिला कार्यसमिति सदस्य व मनीष पासवान को जिला सचिव चयनित किया गया। मौके पर मणिकांत प्रसाद, संदीप कुमार साह, नीतीश रावत, प्रिंस कुमार, अफ़रोज़, पंकज मथुरी एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Post Top Ad -