गिद्धौर उप-डाकघर में कामकाज शुरू, 3 दिन से फ़ेल था लिंक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 4 जुलाई 2020

गिद्धौर उप-डाकघर में कामकाज शुरू, 3 दिन से फ़ेल था लिंक

Gidhaur News :-   गिद्धौर उप डाकघर के उपभोक्ताओं के लिए शनिवार का दिन राहत भरा रहा। बीते 3 दिन से लिंक फेल की समस्या झेल रहे इन उपभोक्ताओं ने बताया कि लिंक फेल होने की समस्या से डाक सम्बंधित कार्य व वित्तीय संकाय में बाधा आ रही थी। दूर दराज के ग्रामीण  आश लेकर निराश लौट जाया करते थे।


 डाककर्मियों ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण गिद्धौर उप डाकघर में पिछले दिनों से लिंक फेल की समस्या हो रही थी, लिंक को सुचारू रूप से ठीक कर दिया गया है, ग्राहक अब डाकघर आकर संबंधित कार्य कर सकते हैं।


Responsive Advertisement