अलीगंज : सांसद के निर्देश पर LJP कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क व सैनिटाईजर वितरित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 9 अप्रैल 2020

अलीगंज : सांसद के निर्देश पर LJP कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क व सैनिटाईजर वितरित

अलीगंज (चन्द्र शेखर सिंह) :- लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के निर्देश पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने अलीगंज प्रखंड के दर्जनो गांवो में जाकर लोगों के बीच मास्क व सैनिटाईजर का वितरण किया।
जानकारी के अनुसार,  सांसद चिराग पासवान के द्वारा लोगों के बीच कोरोना वायरस से बचाव हेतु यह सामग्री का वितरण किया जा रहा है। गुरुवार को लोजपा के राष्ट्रीय सचिव बाई पी सुमन ,प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान,लोजपा नेता मुकेश कुमार ,युवा लोजपा प्रखंड अध्यक्ष वेद प्रकाश के द्वारा दर्जनो गांव जाकर लोगों को मास्क व सैनिटाईजर उपलब्ध कराया। लोजपा सचिव बाई पी सुमन ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु सांसद चिराग पासवान के द्वारा लोगों सुरक्षा के दृष्टिकोण से मास्क व सैनिटाईजर दिया जा रहा है।लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान ने कहा कि लोगों सुरक्षा के प्रति सांसद जी काफी गंभीर हैं। उन्होंने  जमुई लोकसभा के लोगों के लिए मास्क व सैनिटाईजर भेज कर घर-घर जाकर देने का कार्य किया जा रहा है।लोजपा नेता सह अलीगंज शौणडिकपंचायत समिति सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु सांसद चिराग पासवान काफी चिन्तित हैं।और लोगों के सुरक्षा के साथ जागरूक करते हुए मास्क व सैनिटाईजर देने का कार्य किया जा रहा है। वेद प्रकाश ने कहा कि सांसद जी के द्वारा सबसे पहले लोजपा कार्यकर्ताओं व एनडीए कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए फाईटर कार्यकर्ता व जागरूक लोगों को मास्क व सैनिटाईजर देकर गांव-गांव जाकर लोगों को कोरोना से बचाव हेतु जागरूकता पैदा करने व मास्क व सैनिटाईजर देने का काम किया जा रहा है।गुरुवार को प्रखंड के कोदवरिया, सहोडा, दरखा,अलीगंज, आढा सहित दर्जनो पंचायतों में जाकर लोगों के बीच मास्क व सैनिटाईजर का वितरण किया गया।
मौके पर भानु शेखर, गोविन्द सिंह, महेश कुमार सिंह के अलावे कई लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -