अलीगंज पहुंची जांच टीम, अवैध पैथोलोजी संचालकों में हड़कम्प - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 16 जनवरी 2020

अलीगंज पहुंची जांच टीम, अवैध पैथोलोजी संचालकों में हड़कम्प


अलीगंज (चन्द्र शेखर आज़ाद) Edited by अभिषेक:-

जमुई जिले भर में अवैध रूप से संचालित पैथॉलोजी सेन्टर को बंद करने का निर्देश हाई कोर्ट के द्वारा दिया गया था।लेकिन अलीगंज में आधा दर्जन पैथोलॉजी सेन्टर को अवैध रूप से संचालन करने को लेकर चिन्हित किया गया है। बावजूद इसके संचालकों की मनमानी इस कदर है कि खुलेआम बोर्ड लगाकर पैथोलॉजी सेन्टर चलाया जा रहा है। इसकी भनक जिला प्रशासन को मिलते ही सिविल सर्जन श्याम मोहन दास ने  टीम गठन कर जांच करने का निर्देश दिया था।

गुरूवार की दोपहर जांच टीम के अलीगंज पहुंचने की भनक पैथोलॉजी संचालक को लगते ही सेन्टर बन्द कर फरार हो गए। दिनभर अलीगंज में अवैध रूप से संचालित पैथलोजी सेन्टर संचालकों के बीच हड़कंप मचा रहा। जांच टीम में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजेन्द्र सत्यार्थी,  डॉ. रामानंद प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मो. साज़िद हुसैन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विजयेद्र कुमार, नवीन कुमार, प्रमोद कुमार, मौजूद थे। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजयेंद्र सत्यार्थी ने बताया कि हाईकोर्ट आदेश मिलने पर अवैध संचालित पैथलोजी सेन्टर को बंद करने निर्देश दिया गया है। अलीगंज में अवैध रूप से पांच चिन्हित  पैथोलॉजी सेन्टर संचालित हैं। टीम के आने की भनक मिलते ही सभी संचालक बंद कर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि  अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी सेन्टर को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।अगर फिर भी संचालन होता है तो पैथोलॉजी सेन्टर संचालन के पर प्राथमिकी दर्ज कराया जाएगा।
बता दें कि अलीगंज प्रखंड में आरोग्य सेवा जांच केन्द्र, इरन जांच घर, पटना जांच घर, देव जांच घर, पैथोलॉजी सर्विस सेन्टर अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। उक्तांकित सभी पैथोलॉजी सेंटर को आधिकारिक रूप से अवैध करार दिया जा चुका है।

Post Top Ad -