गिद्धौर : BDO ने जरूरतमंदों के बीच किया कम्बल का वितरण, ठंड से मिली राहत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 1 जनवरी 2020

गिद्धौर : BDO ने जरूरतमंदों के बीच किया कम्बल का वितरण, ठंड से मिली राहत

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

बढ़ते ठंड को देखते हुए गिद्धौर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) गोपाल कृष्णन द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर एवं क्षेत्र में जिला प्रशासन के आदेश पर दर्जनों जरूरतमंदों के बीच कम्बल बांटे गए।


इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्णन ने कहा कि वर्तमान में भीषण सर्दी का दौर जारी है, ऐसे में कई आवासहीन नागरिकों को तकलीफें सहन करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि नववर्ष पर जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र वितरित कर इनके चेहरे पर मुस्कान लाकर अपनी खुशियां साझा करने का प्रयास किया गया है।


 इधर, कपकपाते ठंड में जरूरतमंदों को कम्बल मिलने पर उन्होंने जिला प्रशासन सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Post Top Ad -