सोनो : दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस व दण्डाधिकारी की हुई प्रतिनियुक्ति - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 5 October 2019

सोनो : दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस व दण्डाधिकारी की हुई प्रतिनियुक्ति


सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-
दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था, शांति, सुरक्षा, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने को लेकर पुलिस व दण्डाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया। सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था की गई।मेला व प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन पूर्णतः मुस्तैद है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। यातायात को लेकर भी प्रशासन की ओर से जरूरत पड़ने पर बेरियर की व्यवस्था की जायेगी। 


प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि जी व थानाध्यक्ष  राजेश कुमार को मुख्यालय से लेकर सभी जगहों पर गश्ती दल के साथ रहेंगे। सोनो चौक पर स्थित दुर्गा मंदिर में वीसीओ सुधीर माँझी व पुअनि राजमुनी प्र०सिंह, बटिया दुर्गा मंदिर में  प्रखंड कृर्षि पदाधिकारी सुर्यदेव माहतो व सअनि शब्वीर अहमद ,पैनबाजन काली मंदिर में कनीय अभियंता चंचल कुमार व सअनि रामाशीष यादव अगहरा दुर्गा मंदिर में  प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी संजय कुमार व सअनि मो०तैयव , पैरामटियाना मंदिर में कनींय अभिंयता अनीरूद्ध कुमार सिंह व पुअनि मनोज मिश्रा , चरकापत्थर मे अंचलाधिकारी अनील कुमार चौवे  व थानाध्यक्ष शंभू शर्मा के आलावे कनींय अभियंता नवीन कुमार दास व पुअनि अनिरुद्ध राय ,महेश्वरी मंदिर में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सतेन्द्र नारायण व सअनि प्रमोद कुमार ,विजैया मंदिर में रिंकू राज व पुअनि उपेन्द्र कुमार सिंह, वुझायत मंदिर में  प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रशांत कुमार व सअनि रामप्रकाश राम को प्रतिनियुक्त किए गए हैं।
Input - (मदन शर्मा,सोनो)

Post Top Ad