दरौंदा के रण में इस बार जलेगी लालटेन : राजद प्रत्याशी उमेश सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019

दरौंदा के रण में इस बार जलेगी लालटेन : राजद प्रत्याशी उमेश सिंह


● सामाजिक न्याय क्षेत्र का विकास है मुख्य मुद्दा

पटना [अनूप नारायण] :
दरौंदा विधानसभा उपचुनाव में राजद उम्मीदवार उमेश सिंह का सघन जनसंपर्क अभियान क्षेत्र में जारी है। गुरुवार को उन्होंने दर्जनों गांवों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की। साथ ही उनकी समस्याओं को सुना तथा भरोसा दिलाया। विगत 12 वर्षों से क्षेत्र में विकास का जो काम अवरुद्ध है उसे 8 महीने में कर कर दिखाएंगे।

क्षेत्र के मान सम्मान के साथ समझौता नहीं करेंगे, सामाजिक न्याय और सामाजिक सदभाव उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मैं अपना मुकाबला किसी से नही मानता। वे क्षेत्र के शासक नहीं सेवक बनने के लिए आए है। एनडीए में मची भगदड़ पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा इतने ही लोकप्रिय उम्मीदवार हैं तो आपस में ही फूटे क्यों। वे किसी भी प्रत्याशी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करते उन्हें जनता पर भरोसा है। आम आदमी हैं और आम आदमी के साथ जीना मरना है, चुनाव आती है, चुनाव जाती है और इस बार राजद ने उन पर भरोसा जताया है तो वे जनता के बल पर चुनाव जीत कर दिखाएंगे। दरौंदा विधानसभा उपचुनाव में राजद उम्मीदवार उमेश सिंह को एम वाई समीकरण के साथ ही साथ सवर्ण वोटरों का भी अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

सभी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर उनके समर्थन करने की घोषणा की है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उमेश सिंह लोगों से एक बार मौका देने की अपील कर रहे हैं। सामाजिक न्याय के समीकरण, क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार रंगदारी, विकास कार्यों में भाई भतीजावाद को समाप्त करने के नारे के साथ यह लोगों से लालटेन छाप पर बटन दबाने की भी अपील कर रहे हैं।

Post Top Ad -